हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित अग्रवाल शिविर का भव्य उद्घाटन एवं वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री दाऊजी महाराज एवं महाराजा अग्रसेन को माला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।समारोह के उद्घाटनकर्ता निधीश अग्रवाल आरएस पिगमेंट रहे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनुभव अग्रवाल, गौरव आर्य जी पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में राजेश अग्रवाल एवं विनोद मित्तल मंचासीन रहे। अग्रवाल सभा के पदाधिकारी महामंत्री मनोज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष, संजय टालीवाल, मंत्री गौरव अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान, संस्थापाक सदस्य दिलीप पोद्दार एडवोकेट का सम्मान किया। इस मौके पर शिविर संयोजक गौरव अग्रवाल, सह संयोजक अमित अग्रवाल,...