हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। मेला श्री दाऊजी महाराज को जोड़ने वाली लाइनों की मरम्मत के काम की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को शहर के गिजरौली बिजलीघर से जुडी लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद वाटरवर्क्स सबस्टेशन की लाइन पर काम होगा। ताकि मेला क्षेत्र में बिजली संकट न हो। मेला श्री दाऊजी महाराज की शुरुआत 15 सितंबर होने जा रही है। मेला श्री दाऊजी महाराज को किला फीडर से बिजली सप्लाई की जाती है। इसके अलावा दाऊजी मंदिर में चार सौ केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसी के साथ विभाग के द्वारा मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के गिजरौली बिजलीघर से निकलने वाली लाइन पर मरम्मत का काम होगा।...