हाथरस, सितम्बर 24 -- Hathras News: हाथरस। मेला दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले के प्रांगण में बसपा द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन सादाबाद विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी एवं बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने सभी सम्मानित साथियों पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान डॉक्टर बीआर आंबेडकर व बहुजन नायक कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सम्मानित साथियों ने अपने विचार रखे। डॉक्टर अविन शर्मा ने दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। जेपी सागर ने कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर बसपा के मंडल जोन प्रभारी सूरजपाल सिंह, जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने संचा...