Hathras News: मावा, घेवर, बर्फी, घी का लिया नमूना, पेड़ा और दूध कराया नष्ट
हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सादाबाद/हाथरस। रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की विक्री रोकने के लिए उच्चधिकारियों के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा छापेमारी अभियान जारी है। बुधवार को एसडीएम सादाबाद के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिसबल के साथ कस्बा सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने मावा, मीठा मावा, घेवर, बर्फी, और घी का नमूना लिया। साथ ही चार हजार रुपए कीमत का 25 लीटर दूध और 15 किलो पेड़ा नष्ट कराया। उपजिलाधिकारी सादाबाद ऋतु सिरोही और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिसबल के साथ चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान टीम द्वारा जलेसर रोड विनोबा नगर सादाबाद से रामप्रकाश के खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.