हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: मुरसान। थाना क्षेत्र के एक गांव नगला बाबू में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नगला बाबू गांव में विद्युत अवर अभियंता प्रवेश कुमार के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अवर अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि 29 जून 2026 को उन्होंने नगला बाबू निवासी हरस्वरूप के परिसर से एक नया तीन-फेज मीटर हटाया था। हरस्वरूप ने नए कनेक्शन के लिए जिस परिसर का सर्वे कराया था, मीटर वहां स्थापित नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- Haridwar News: स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज आवेदक ने सर्वे के समय जिस परिसर की जान...