हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मानसून के दस्तक देते ही किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान खेतों में रोपाई कराते नजर आ रहे हैं। मौसम भी धान की फसल के लिए मुफीद हो गया है। खरीफ के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से धान की फसल उगाते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष करीब 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई थी। इस वर्ष विभाग को करीब 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। किसानों ने धान की नर्सरी पहले की तैयार कर रखी है। मौसम भी धान की रोपाई के लिए मुफीद हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: काले बादलों ने किसानों की उम्मीद जगाई किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान जल्द से जल्द रोपाई का कार्य पूरा करना चाह रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News: बारिश क...