Hathras News: मानवेंद्र हत्याकांड में फरार 25 हजार का आरोपी गिरफ्तार
हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बिसाना में पिछले दिनों गोली मारकर हुई मानवेंद्र की हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी को गुरूवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव बिसाना में 11 नवंबर को गोपाल व उसके अन्य साथियों ने घर पर जाकर गांव के ही मानवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई थी। मामले में मृतक के पिता ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलांस टीम, थाना पुलिस स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.