हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार की अध्यक्षता एवं डीएम सत्य प्रकाश पटेल एवं एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। विधायक सादाबाद,डीएम व एसपी ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल हेतु सब्सिडी के रूप में प्राप्त धनराशि के प्रतीकात्मक चेक लाभार्थियों को वितरित किए तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने कहा वे स्वयं भी गांव और सामान्य परिवेश से आते हैं। तथा गरीबी को बहुत नजदीक से देखा और महसूस किया है। पहले त्योहारों के समय किसानों एवं गरीब परिवारों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।...