Hathras News: महिला ने सराफ पर सोने की चूड़ी का टुकड़ा छिपाने का लगाया आरोप, हंगामा
हाथरस, सितम्बर 5 -- Hathras News: सहपऊ। शनिवार दोपहर बाद कस्बा के सराफा बाजार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सोने की चूड़ियां गिरवी रखने पहुंची एक महिला ने सराफा व्यापारी पर चूड़ी का टुकड़ा तोड़कर अलमारी के नीचे छिपाने का आरोप लगा दिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव धाधऊ की एक महिला शनिवार को अपने पुत्र सोनू के साथ घरेलू जरूरत के लिए रुपये लेने अपनी सोने की चार चूड़ियां गिरवी रखने सराफा बाजार पहुंची थीं। महिला के अनुसार, चूड़ियों में लगी लाख निकालते समय सराफा व्यापारी ने एक चूड़ी का कुछ हिस्सा तोड़ दिया और उसे कथित रूप से अलमारी के नीचे छिपा दिया। महिला के पुत्र सोनू की नजर इस पर पड़ गई। उसने व्यापारी से इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.