हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: हाथरस। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं से प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क लिए जाने और ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश मोहन सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।

आरोपों का विवरण समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बागला हॉस्पिटल के महिला विभाग में जिन मरीजों की डिलीवरी होती है उन मरीजों से तीनों शिफ्ट में कार्यस्त डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक 2100 से 5100 तक की मोटी रकम नेग के नाम पर ऐंठ लेते हैं।

ऑपरेशन के लिए वसूली और वहीं पर सीजर वाले मरीजों से ऑपरेशन के नाम पर 8000 से 10000 तक की मोटी रकम की डील फाइनल की जाती...