Hathras News: महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: मुरसान। मुरसान के एक गांव में सोमवार रात एक युवक को महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर पीटने का आरोप है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने मुरसान थाने में शिकायत दी है। गांव नगला शीशम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उसके परिवार की महिलाओं के साथ पड़ोस के दो युवक अभद्रता कर रहे थे। जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने पीड़ित के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। लहूलुहान हालत में पीड़ित मुरसान थाने पहुंचा और घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.