हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस। के लहरा बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हाथरस और आसपास के क्षेत्रों के तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमडी हड्डियों की जांच की गई। शिविर का आयोजन श्री बांके बिहारी सेवा समिति के संस्थापक निदेशक रवि चौहान द्वारा मैट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का प्रबंधन एबीसी एडवाइटा बिजिनेस कंस्टेंगिंग द्वारा किया गया। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा हृदय रोग, कैंसर, हड्डी व जोड़ रोग की जांच की गई। इस मौके पर रवि चौहान ने कहा कि जब हम पढ़ेंगे तभी शिक्षित भारत बनेगा। जब हमारे परिवार स्वस्थ होंगे तब स्वस्थ भारत बनेगा। हम प्रेम भाव...