Hathras News: मक्का सुखाने को लेकर मारपीट लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल
हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला बत्तीसा में मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मापीट व लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव नगला बत्तीसा निवासी एक व्यक्ति सड़क किनारे पॉलिथिन बिछाकर मक्का सुखा रहा था। उसी दौरान गांव का ही एक अन्य व्यक्ति अपने बेटे के साथ पशुओं को लेकर वहां से गुजर रहे था। आरोप है कि पशुओं के गुजरने से मक्का बिखर गई और पॉलीथिन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे चलने लगे। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में पुष्पेंद्र, पप्पू और अजय घायल हो गए। किसी ने घटना का वीडियो मोब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.