Hathras News: मंडी में आवक बंद, पल्लेदारों के सामने जीविका संकट
हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। गल्ला मंडी में अनाज की आवक बंद होने से पल्लेदारों के सामने आजीविका संकट गहरा गया है। पल्लेदार रोजाना मंडी में आते हैं और काम का इंतजार कर मायूस होकर चले जाते हैं। अनाज की आवक न होने से आढ़ती भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहते हैं। जिले में अलीगढ़ रोड स्थित अनाज मंडी समिति कृषि उपजों की खरीद-फरोख्त के लिए सबसे बड़ा स्थल है। यहां से करीब एक हजार से अधिक पल्लेदारों को रोजगार मिलता है। सबसे अधिक पल्लेदार गल्ला मंडी में आढ़त की दुकानों पर लगे हुए हैं। फसलों के सीजन में तो यहां देर रात तक भी कार्य चलता है। सीजन में यहां दस हजार क्विंटल तक फसल आ जाती हैं। वर्तमान में न के बाराबर फसलों की आवक मंडी में हो रही है। इससे गल्ला मंडी में पल्लेदारों के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि पल्लेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.