Hathras News: भूसाघर में मिली किशोरी के मामले में झूठे मुकदमे में फंसाने की जताई आशंका
हाथरस, नवम्बर 20 -- Hathras News: सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ नवंबर को एक मकान के बाहर बने भूसाघर में किशोरी मिलने के मामले में अब गृहस्वामी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र सोंपकर शिकायत की है। मकान स्वामी ने किशोरी के परिजनों पर पुरानी रंजिश के चलते उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका जताई है। गांव दत्तगढ़ी बेदई निवासी ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह पशुओं के बाड़े से भूसा निकालने पहुंचा था। इसी दौरान उसे अपने भूसाघर के अंदर एक किशोरी बैठी दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और बाद में कोतवाली पुलिस को भी मामले से अवगत कराया।संजय सिंह का कहना है कि पुलिस किशोरी को अपने साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.