हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: हाथरस। मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को पूरे दिन सूरज की तपिश और उमस के कारण तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह कहना गलत नहीं होगा आमतौर पर झमाझम बारिश के लिए जाना जाने वाला भादौं का महीना सूखा ही जा रहा है। कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने एक बार फिर अपने पुराने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज की तपिश ने तपा दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर होते-होते धूप इतनी तल्ख हो गई कि लोग खासे बेहाल दिखाई दिए। गर्मी और...