Hathras News: भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: सादाबाद। बिसावर मंडल के अंतर्गत करसौरा स्थित राम मंदिर पर नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शालिनी पाठक, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तपन जौहर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी तथा जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गौतम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसीदास अग्रवाल रहे, जबकि संचालन मंडल महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। इस दौरान मंडल प्रभारी मथुरा प्रसाद गौतम और मंडल महामंत्री योगेंद्र पचौरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: स्नातक चुनाव से ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.