Hathras News: भागते सांड ने एक्टिवा को रौंदा, दो लोग घायल
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सादाबाद। आगरा रोड स्थित नई मंडी के पास बुधवार की शाम अचानक भागता हुआ सांड स्कूटी सवार दो लोगों से टकरा गया। हादसे में स्कूटी चालक को काफी चोटें आईं, जबकि एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जैसवाल निवासी तेज बहादुर सिंह पुत्र काशीनाथ अपने साथी राहुल पचैरी निवासी आगरा रोड के साथ किसी आवश्यक कार्य से एक्टिवा पर आगरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नई मंडी के पास अचानक भागता हुआ सांड उनकी एक्टिवा से टकरा गया। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उठाकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे में तेज बहादुर सिंह व राहुल को काफी चोटें आईं और एक्टिवा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.