Hathras News: भगवान परशुराम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर कीचड़ फेंका, माहौल खराब करने का प्रयास
हाथरस, सितम्बर 17 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा मंगलवार की रात को क्षतिग्रस्त कर कीचड़ फेंका माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का अश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा कम हुआ। बुर्ज वाला कुआं के निकट भगवान परशुराम की प्रतिमा है। लोग इस प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हैं। माहौल खराब करने की नीयत अज्ञात आरोपियों ने मंगलवार की रात इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार को मामले की जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिला पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.