हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: हसायन। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर शिवालय व देवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। कस्बा व देहात क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ शिव शंभू के भक्तो ने श्रध्दा,आस्था,विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित होते हुए दिखाई दी। सोमवार को शिव भक्त गंगाघाट कछला व सोरों जी लहरा गंगाघाट से डाक कांवड़,कंधा कांवड़ और हस्त कांवड़ में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ शिव शंभू का जल से अभिषेक करने के लिए पहुंचे। भोर की पहली किरण से शिवालयों में गंगाजल के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक भी किया। यह भी पढ़ें- भगवान शिव के जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े शिवभक्त शिव भक्त शिवालय में भगवान शिव के भक्त भगवान शिव की मूर्ति,शिवलिंग व भगवान शिव परिवार का जल,दुग्ध से अ...