हाथरस, अगस्त 1 -- Hathras News: हसायन। हसायन के विद्युत उपकेन्द्र व महौं विद्युत उपकेन्द्र के ब्रेक डाउन के कारण दस घंटे तक बिजली ठप रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार एक अगस्त की सुबह अचानक नगला रति विद्युत उपकेन्द्र से हसायन के लिए आ रही तेतीस हजार के.वी.की विद्युत हाइटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त होकर खेत में गिर जाने के दौरान विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित बी.सी.वी.मशीन ट्रिप हो गई।बी.सी.वी.मशीन के ट्रिप हो जाने के बाद नगला रति विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन लगाए जाने के लिए कई बार एसएसओ रिटायर्ड फौजी के द्वारा प्रयास किए जाने के बाद जब विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नही हो पाई तो विद्युत उपकेन्द्र नगलारति से हसायन व महौं के विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता व उपखंड अध...