Hathras News: ब्रेक जाम होने से गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। कजरौठी ग्राम पंचायत के गिजरौला-मुरसान मार्ग पर शनिवार दोपहर ब्रेक जाम होने से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। ट्रैक्टर को बेकाबू होता देखकर चालक ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। गड्ढे में गिरने के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकराकर रुक गया। हादसे में चालक को चोट नहीं आई। मन्स्या गांव निवासी छोटू पुत्र अचल सिंह शनिवार दोपहर गिजरौला स्थित गोशाला में ट्रैक्टर से चारा डालने गया था। चारा डालने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। गिजरौला-मुरसान मार्ग पर कजरौठी के ईंट भट्ठे के पास मोड़ पर पहुंचते ही ट्रैक्टर की ब्रेक अचानक जाम हो गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ट्रक पलटने से चालक घायल चालक ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.