हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। आठवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद के कमांडेंट सुदेश कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन हाथरस के समन्वय से भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट, सलेमपुर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से ऑफलाइन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एक वाहन की टक्कर के कारण पेट्रोलियम टैंकर में आग लगने की काल्पनिक घटना का अभ्यास किया गया। प्लांट के प्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। स्थिति नियंत्रित न होने पर जिला प्रशासन को सूचना दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागों के समन्वय से अग्निशमन एवं बचाव कार्यों क...