हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। पुलिस ने बैंक कर्मचारी की पत्नी को बेहोश करके घर से लाखों के जेवर ले जाने वाले आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश कर रही है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी संजय जैन की पत्नी घर से सब्जी लेने निकली थी। मकान से थोड़ी दूरी पर कुछ बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया था। बदमाशों महिला से कहा कि उनपर कोई विपत्ति आने वाली है और वह उनके सारे संकट दूर कर देंगे। बातों में आकर महिला बदमाशों को घर ले आई। इसके बाद बदमाशों ने महिला को बेहोश कर दिया और घर से लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के अन्य सदस्य घर पर पहुंचे तो लूट का एहसास हुआ था। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।

हिंदी ...