हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: विकासखंड मुरसान सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी ज्ञानदीप शर्मा ने एनआरएलएम का परिचय प्रदान करते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभांवित कराने के प्रति प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र के आस पास सभी बालक बालिकाओं को टीवी फोन आदि से दूर रखते हुए अच्छे संस्कार प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। मुरसान थाना से बाल कल्याण अधिकारी ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के विषय में बताते हुए 112 की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।...