हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: हाथरस। कई दिनों से रह-रहकर आसमान में घने काले बारिश के बादम घुमड़-घुमड़ कर आ रहे हैं, लेकिन बारिश के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को बूंदा-बांदी से ही संतुष्ट होना पड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह से मौसम काफी सुहाना बना रहा। आसमान में पूरे दिन घने काले बारिश के बादल लदे खड़े रहे। दोपहर और शाम को चंद मिनटों के लिए बूंदा-बांदी हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, मौसम खुशनुमा बना रहने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सावन माह की शुरुआत में तो बादल जमकर बरसे थे और कई दिनों तक रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का सिलसिला चला था, लेकिन अब जब सावन माह समाप्त होने में दो दिन बचे है तो मानसून की बारिश की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। यह भी पढ़े...