हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के मुकुंदखेड़ा में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मौत के पीछे के कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकुंदखेड़ा निवासी हसन 28 टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को वह घर पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना सासनी प्रभारी विपिन चौधरी का कहना है कि युवक की मौत बीमारी से हुई है...