हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: पीएम श्री संविलयन विद्यालय गंगचौली, विकासखंड हाथरस में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, मात्रा एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार एवं विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा बच्चों से भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में पीएम पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- एमड...