हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। नगर में लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और फेज खराब होने की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को भूमि विकास बैंक वाली गली में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई मोहल्लों में आए दिन फेज खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर व्यवस्था में सुधार और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्थानीय निवासी तपन जौहर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली अव्यवस्था से लोग रतजगा को मजबूर बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।...