Hathras News: बाहर से आये परीक्षार्थी बोले,थैक्स हाथरस पुलिस
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। जिले में रविवार को 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होते ही सभी केंद्रों से अभ्यर्थियों के बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्तों पर परीक्षार्थियों की आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान हाथरस पुलिस ने अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विशेष प्रयास किए। परीक्षा देने के लिए जिले में बाहर से आए छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्टॉल लगाकर मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भी सहयोग किया, जिससे उन्हें किसी प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.