Hathras News: बारिश से मंडी में भीगा बाजरा व मक्का, किसान परेशान
हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। बारिश से मंडी में फड़ों पर रखी मक्का और बाजरा सूख गई। किसानों ने तिरपाल से ढ़ककर अपनी उपज को बचाने की कोशिश की। मक्का और बाजरा में नमी बढ़ने से किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल पाएगा। इस वर्ष मक्का की निकासी के समय बारिश होने से मक्का में नमी आई थी। नमी सुखाने के लिए मंडी में मक्का और बाजरा फ़ड़ों पर सूख रहा था। गुरूवार को हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। बारिश से मंडी में सूख रहा बाजरा व मक्का भी भीग गई। अपनी उपज बचाने के लिए किसानों ने तिरपाल आदि से ढ़ककर इसे बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद काफी उपज भीग गई। भीगने से मक्का और बाजरा में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर भाव नहीं मिल पाएगा। किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.