हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। शनिवार की रात को रुक रुककर हुई बारिश के दौरान बिजली सिस्टम के फ्यूज उड़ गए। शहर से देहात तक बिजली लाइनो में फॉल्ट हो गए। रात में कर्मियों ने लाइनों की पेट्रोलिंग की। फॉल्ट न मिलने के कारण बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। शहर से देहात तक बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। रविवार की दोपहर को सभी फीडर सामान्य हुए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सितंबर माह में बदले मौसम ने आमजन को गर्मी से राहत मिली तो वहीं बिजली सिस्टम गड़बड़ा गया। शनिवार की सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात में भी रुक रुककर जारी रहा। यह भी पढ़ें- Hathras News: बारिश से शहर से देहात तक बिजली लाइनों में हुए फॉल्ट बारिश के दौरान शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, न्यू कोटा रोड आदि ...