हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। रविवार को सुबह से शाम तक हुई झमाझम बारिश के दौरान बिजली सिस्टम के फ्यूज उड़ गए। शहर से देहात तक 33 हजार केवीए व 11 केवीए की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण जिलेभर के लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। शहर, देहात कस्बा में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: इंदिरानगर में केबल फाल्ट से बिजली उड़ी रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम तक रुक रुककर जारी रहा। बारिश के दौरान शहर के नवीपुर कला, गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनश...