हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस। बीते दो दिन से जारी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। बारिश थमने के साथ ही गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। सुबह से शाम तक गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल दिखाई दिए। चुभनभरी गर्मी ने दोपहर में लोगों को खासा परेशान किया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश का असर बीते दो दिन से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का 30 घंटे से अधिक सिलसिला जारी रहा था। लगातार हुई बारिश ने पारा काफी नीचे लुढ़क गया था और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी सुहाना बन गया था। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली थी। मौसम ने इस कदर करवट बदल ली थी, रात में लोगों को एसी और कूलर तक बंद करने पड़ गए थे। सोने...