हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: हाथरस। शहर की मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला रमनपुर-नई बस्ती में कई सालों बाद भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से स्थानीय लोग गंदगी और जलभराव का भीषण दंश झेल रहे हैं। बारिश का मौसम शुरु होने के साथ ही गंदगी और जलभराव की समस्या और भीषण हो जाती है। हालात इस कदर खराब हो जाते हैं कि गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर तक जमा हो जाता है। जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों द्वारा जलभराव और गंदगी की समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, इसके बाद भी आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Moradabad News: लाजपतनगर में आ रहा गंदा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...