Hathras News: बारिश के बाद पूरे दिन तेज धूप और गर्मी ने किया बेहाल
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। एक दिन पहले रविवार को हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली थी, वहीं सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और पूरे दिन तेज धूप खिली। पूरे दिन सुबह से शाम तक चिलचिलाती तेज धूप निकली। जिसके चलते गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। सुबह आठ बजे से ही उमस के कारण तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने अपने तेवर दिखाने के शुरु कर दिए और दोपहर में एक बजे तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी और उमस का असर शहर की सड़कों पर साफ देखने को मिला। दोपहर को शहर के सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.