Hathras News: बारिश के दौरान फुंका ट्रांसफार्मर रात से शाम तक झेला बिजली संकट
हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: हाथरस। अगस्त माह में हर रोज मौसम बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज हवाएं चल रही है। यह सब बिजली सिस्टम पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को आई बारिश के दौरान शहर के आवास विकास कालोनी में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण शनिवार की रात से रविवार की शाम तक काफी घरों में बिजली गायब रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। शाम को ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उमसभरी गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। आए दिन बिजली भी नखरे दिखा रही है। इसका खामियांज उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को हुई बारिश के दौरान शहर के आवास विकास कालोनी में एमएलडीवी कॉलेज के पास लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर के चलते काफी घरों में बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.