हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: बारिश के दिनों में परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से पढ़ाई प्रभावित होती है तो इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। अब विभागीय अधिकारियों ने ऐसे स्कूल जहां दिक्कत है,वहां बारिश के समय बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पढ़ाने के निर्देश जारी किए है। ग्रामीण अंचल में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में काफी संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ते है। विद्यार्थियों को पढाने के लिए करीब तीन हजार से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं की तैनाती है। बताते चले कि कुछ विद्यालय ऐसे है,जोकि जर्जर हो चुके है। इन विद्यालयों की स्थिति ऐसी है कि यदि बरिश हो जाए तो छत टपकने लगती हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही बच्...