हाथरस, जुलाई 13 -- Hathras News: मुरसान। थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित रविवार की देर रात एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। कस्बा मुरसान क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पर शनिवार की देर शाम एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। ब्लॉक रोड पर आपसी बात को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गयी। दोनों पक्ष ब्लॉक रोड स्थित सड़क पर लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। काफी संख्या में लोग कार के पीछे दौड़ते हुए नजर आए। वहीं कुछ लोग एक कार के ऊपर पत्थर भी फेंकते नजर आये। दूसरी तरफ मारपीट से बचने के लिए कुछ युवा के एक गली के पास मकान के सामने खड़े...