Hathras News: बारदाने के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद के ईदगाह कॉलानी में बुधवार तड़के बारदाने के एक गोदाम में आग लग गई। आग में जलकर लाखों का बारदाना राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्बा के ईदगाह कॉलोनी निवासी अजाजुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन का बारदाने का गोदाम इमरान ट्रेडर्स के नाम से संचालित था। गोदाम में मुख्य रूप से आलू किसानों के लिए बारदाने का कारोबार किया जाता था। करीब दो वर्षों से संचालित इस गोदाम में बड़ी मात्रा में बारदाना रखा हुआ था। इसी दौरान गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे वहां रखा बारदाना आग की चपेट में आ गया। इमरान के अनुसार गोदाम में लाखों रुपये कीमत का बारदाना रखा हुआ था। आग लगने से बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से कारोबार को बड़ी आर्थिक क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.