हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: मुरसान। मुरसान में बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई।रविवार की सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। शोभायात्रा मुरसान के जाहरवीर बाबा मंदिर से निकाल कर मुरसान नगर में भ्रमण किया. राजीव अग्रवाल, रमेश बंसल,सूरज शर्मा , कालीचरण सिंह, दिलीप कोचवान,राधे लाल अग्रवाल संतोष बघेल, शरद कुशवाह, रवेंद्र कुशवाह, शरद गौड़, प्रेमपाल गोस्वामी, हरिया गोस्वामी सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...