हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार की रात निजी बस ने अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अर्टिगा कार सवार लोग शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। अलीगढ़-आगरा रोड पर गांव समामई रूहल गांव के निकट सामने से निजी बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई इस हादसे में मुस्कान पुत्री गिर्राज कुमार निवासी वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन, राहुल पुत्र मुन्नालाल निवासी जलेसर, सीमा पत्नी गिर्राज किशोर व कनक पुत्री गिर्राज किशोर निवासीगण वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालक...