Hathras News: बंदरों के झुंड से डरकर छत से गिरी तीन वर्षीय मासूम, घायल
हाथरस, नवम्बर 27 -- Hathras News: सादाबाद। क्षेत्र के गांव धनौली में गुरुवार सुबह घर की छत पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची बंदरों के झुंड को देखकर डर गई। घबराहट में भागते समय वह छत पर बने टट्टर से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के आगरा रैफर कर दिया। गांव धनौली निवासी मुशर्रफ की तीन वर्षीय बेटी मायरा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों को देखकर बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच मायरा भी डरकर भागने लगी और असंतुलित होकर टट्टर से नीचे गिर गई। बच्ची के गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद ले गए। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.