Hathras News: फार्म हाउस में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम
हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गीता फार्म हाउस में शुक्रवार की देर रात छह सात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए लूटपाथ की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश फार्म हाउस में रखे जनरेटरों के अल्टीनेटर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में फार्म हाउस स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा मोहल्ला बारहसैनी निवासी फार्म हाउस स्वामी नीशू गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाश उनके गीता फार्म हाउस में घुस आए। वहां रखे चार जनरेटरों में से अल्टीनेटर निकाल लिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और नकदी भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.