हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: सिकंदराराऊ, संवाददाता। फर्जी एमबीबीएस की डिग्री के आधार पर हॉस्पिटलों का संचालन कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पर ऑनलाइन शिकायत की गई। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर के श्री कृष्णा हॉस्पिटल तथा सिटी हॉस्पिटल को सील करा दिया है। साथ ही इस मामले में दोनों हॉस्पिटलों के पांच डॉक्टर व तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद साजिद निवासी तुगलकाबाद थाना गोविंदपुरी नई दिल्ली ने डा. अनीता सिंह यादव, डा. सुकुमार यादव, इकबाल मियां, सदफ, वसीफ एवं तीन अन्य सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए फर्जी एमबीबीएस डिग्री, फर्जी यूपीएमसी पंजीकरण अवैध अस्पताल एव अल्टासाउंड सेंटर का संचालन कर फर्जी मेडिकल एवं गर्भपात संबंधी रिपोर्ट तैयार करने कूटरचित चिकित्सीय दस्ता...