हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। पीसी बागला डिग्री कॉलेज की फर्जी ईमेल आईडी से शिकायत का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के प्राचार्य ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कराते हुए कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने कहा है कि अनन्या श्रीवास्तव नाम की ईमेल आईडी से बार-बार फर्जी शिकायत की जा रही है। जिसे जिला वि‌द्यालय निरीक्षक द्वारा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ मंडल ने इस कॉलेज में 20 अगस्त को खुद उपस्थित होकर शिकायत की जांच करने के लिए भेजा गया था। प्राचार्य ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गयी आख्या की छायाप्रति भी साइबर थाना पुलिस केा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज में अनन्या श्रीवास्तव नाम की कोई भी छात्र...