Hathras News: प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का गर्भगृह ढहा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: सासनी। कस्बा के रेलवे रोड स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर का गर्भगृह रविवार सुबह अचानक भरभराकर ढह गया। तेज आवाज के साथ मंदिर का हिस्सा गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मंदिर का गर्भगृह गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में सुबह करीब 5:52 बजे अचानक मंदिर का एक हिस्सा गिरता दिखाई दे रहा है। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासी हरिमोहन और अमित कुमार ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर काफी पुराना है। मंदिर भवन का कुछ समय पहले नवनिर्माण भी कराया गया था। इसके बावजूद गर्भगृह के अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.