Hathras News: प्रसूता की मौत के बाद निजी हॉस्पिटल सीज, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन
हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: सासनी। कस्बा के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद 27 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले में देर रात स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निजी अस्पताल को सीज कर दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। नवजात सुरक्षित है। परिजनों के अनुसार, वीरनगर निवासी अजीत की पत्नी प्रीति को शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद आशा कार्यकर्ता कृष्णा उसे सासनी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। सुबह करीब 11 बजे ऑपरेशन से प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। प्रीति की पहले से तीन बेटियां हैं। आरोप है कि प्रसव के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.