हाथरस, अक्टूबर 10 -- Hathras News: हाथरस। कनागत खत्म होने के बाद जहां रविवार से नवरात्रों की शुरूआत हो रही है वहीं त्यौहारों की श्रृंखला, उत्सवों का माहौल, शदियों के दिन भी प्रारंभ हो जाएगें। नवरात्रों को लेकर मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं वहीं बाजार भी इस मौके को भुना रहे हैं। देवी मंदिरों की तरह बाजार भी सज गए हैं। घरों में कलश स्थापना की तैयारियां हैं। शारदीय नवरात्रि इस बार दस दिनों के होंगे। शनिवार की शाम बाजारों में रौनक बिखरी रही। भक्तों ने पूजा सामग्री, मइया की मूर्तियां, श्रृंगार के सामान आदि की खरीदारी की। शहर के प्रमुख देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुण्डा माता मंदिर, रमनपुर स्थित चामड़ मंदिर, बोहरे वाली देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर, पथवारी मंदिर आदि में सोमवार को साफ सफाई, रंग पुताई और लाइटिंग का क...