हाथरस, अक्टूबर 15 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस से एक शव ई-रिक्शा में ले जाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में शव लेकर जा रहे शख्स ने दावा किया कि उसे शव उपलब्ध नहीं कराया गया। कस्बा सासनी के बिजलीघर क्षेत्र के रहने वाले यासीन(40) पुत्र नसरुद्दीन का शव 13 अक्तूबर को पराग डेयरी के निकट मिला था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्मार्टम के बाद यासीन का चचेरा भाई रमजानी ई-रिक्शा से शव सासनी लेकर गया। रमजानी ने दावा किया उसे वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने वाहन की खुद व्यवस्था करने के लिए कहा। कहने के बावजूद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। निजी एंबूलेंस काफी रुपये मांग रही थी। इसलिए ई-रिक्शा कर लिया। इस संबंध में मुख्य...